🔥 ट्रेंडिंग आसाम ने कैंसर देखभाल ढाँचे का विस्तार... गुवाहाटी के पारंपरिक दुर्गा मूर्ति निर... रांची में एबीवीपी कार्यकर्ता पुलिस झड़... आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रि... सुप्रीम कोर्ट ने ऐजित कुमार बनाम झारखं... नॉबेल laureate ने कहा, एआई अगले दशक मे...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विकास कार्य मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 07 अक्टू. 2026, 10:42 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आम जन को अच्छी सुविधाएं मिल सके विकास कार्य और सड़क एवीएन मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराई जा सके

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
जयपुर: महापौर एवं उपमहापौर की अध्यक्षता में विद्याधर नगर जोन की समीक्षा बैठक

जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर एवं उपमहापौर की अध्यक्षता में विद्याधर नगर जोन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, विकास कार्यों, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखते हुए जनहित एवं शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
📲Get App