🔥 TRENDING अररिया में दुर्गा पूजा को सुरक्षित एवं... హైదరాబాద్‌లోని పలు ప్రాంతాల్లో ఘనంగా స... Jharkhand Announces Vast Smoky Coal Pi... अवैध मिट्टी खनन में ट्रैक्टर ट्राली ने... Elon Musk’s SpaceX Launches Tesla Road... सलेमपुर में गंगा आरती से भक्तिमय माहौल...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विजय दशमी पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने रामलीला एवं रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 08:15 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रावण दहन के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जाएंगे विशेष इंतजाम

उरई, जालौन। आगामी विजय दशमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी जालौन समीर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने राठ रोड स्थित गल्ला मंडी, उरई में आयोजित होने वाली रामलीला एवं रावण दहन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंडाल की क्षमता, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्गों तथा बैरिकेडिंग की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्धारित करने को कहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। रावण दहन के दौरान तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल रावण दहन के समय संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल, पुलिस पिकेट, सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों तथा महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए दमकल गाड़ियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विजय दशमी पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन एवं भीड़ प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें और रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
📲Get App