🔥 TRENDING सिकंदराराऊ: अर्जुन वार्ष्णेय के घर माँ... फारबिसगंज के चौहान टोला दुर्गा मंदिर म... વડોદરા વિસ્તારમાં રમતા ગુમ થયેલા 3.5 અ... ਲੋਕ ਜਨਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸੈਕਰਟਰੀ ਸਤੀਸ਼... ई रिक्शा में सवार होकर करीब 2 करोड़ रु... भागलपुर की बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विजय दशमी और नवरात्रि मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया दुर्गा पंडालों का निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 08:08 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अग्नि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

उरई (जालौन)। आगामी पावन पर्व विजय दशमी एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा के साथ उरई नगर के प्रमुख दुर्गा पंडालों, रामलीला ग्राउंड और मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पंडालों और रामलीला मैदानों में अग्नि सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मूर्ति विसर्जन मार्गों पर संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा विसर्जन मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि विजय दशमी एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सकें।
📲Get App