🔥 TRENDING 2035 સુધીના ક્રિકેટ કેલેન્ડરને ICCની મ... उज्जैन में महाकाल थाना पुलिस ने विशाल... First Seasonal Snowfall Blankets Chitk... Winter Parliament Session Ahead of Ele... Three-decade-old power dispute remains... સાવરકુંડલા હાથસણી રોડ પર આવેલી પાણા ખા...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

विजय स्पोर्टिंग क्लब, विजय बाबू पोखर छठ घाट का हुआ भव्य उद्घाटन; गणमान्य अतिथियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 15 Nov 2026, 11:33 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजय स्पोर्टिंग क्लब, विजय बाबू पोखर छठ घाट का हुआ भव्य उद्घाटन; गणमान्य अतिथियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना

कटिहार:15 नवंबर 2026

लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब, विजय बाबू पोखर छठ घाट का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल, और उप मेयर मंजूर खान शामिल हुए। इनके साथ ही पूर्व सांसद दुलारचंद गोस्वामी, विधायक विजय सिंह, निखिल कुमार चौधरी, और मनोज राय समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और विजय स्पोर्टिंग क्लब द्वारा घाट पर की गई तैयारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सुविधा के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा की गई साफ-सफाई, आकर्षक विद्युत सज्जा, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अत्यंत सराहनीय हैं। क्लब के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सभी आगत अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
इस मौके मे विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष श्री विकाश सिंह, महासचिव मो० नौशाद, आजाद सिंह, सुरज कुमार, राजीव विश्वकर्मा,प्रेम साह, मनोज कुमार चूननू सहित कमिटी के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
📲Get App