🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

विज्ञान फाउंडेशन की 30 छात्राओं ने किया यूपी-112 मुख्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 06:07 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कॉल टेकिंग से लेकर CAD एप्लीकेशन तक की मिली जानकारी, छात्राओं ने जाना आपात स्थिति में कैसे मिलती है त्वरित पुलिस सहायता

लखनऊ। विज्ञान फाउंडेशन, लखनऊ की 30 छात्राओं द्वारा यूपी-112 मुख्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्राओं को यूपी-112 की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान छात्राओं को कॉल टेकिंग प्रक्रिया, CAD (कंप्यूटर एडेड डिस्पैच) एप्लीकेशन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि यूपी-112 किस प्रकार आपातकालीन कॉल प्राप्त कर संबंधित टीम तक सूचना पहुंचाता है और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराता है। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन सेवाओं, पुलिस की आधुनिक तकनीक और जनसुरक्षा व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान छात्राओं ने यूपी-112 की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
📲Get App