🔥 TRENDING सड़कों की बदहाल स्थिति से जनता परेशान સુરત: કડોદરા-ચલથાણ ખાતે નર્મદા મિશનના... તાતીથૈયા ગામમાં ઘરેલું ઝઘડા બાદ રેલવે... शेतकरी प्रमाण पत्र काढण्यासाठी मुरबाड... સુરત જિલ્લામાં આદિજાતિ વિકાસ માટે 87.1... પલસાણાના વરેલી ગામમાં સેવાસેતુ કાર્યક્...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वाहनों को रोककर जताया विरोध सड़क पर धूल और खतरे से परेशान ग्रामीण

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 03 Oct 2026, 09:52 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीणों ने उठाई आवाज

पेटो पंचायत में हाईवा वाहनों की आवाजाही का विरोध

ग्रामीणों ने उठाई आवाज

वाहनों को रोककर जताया विरोध |
सड़क पर धूल और खतरे से परेशान ग्रामीण


पेटो पंचायत । हाईवा वाहनों की लगातार आवाजाही से उत्पननु हो रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पेटो पंचायत में ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पर धूल, आवागमन में परेशानी और सुरक्षा संबंधी

जोखिम बढ़ रहे हैं।
इस दौरान पूर्व मुखिया रेशमा परवीन के
साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और ट्रांसपोर्टिर का विरोध किया। ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों को रोककर अपनी समस्याओं की और संबंधित पक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया तथा समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सड़क सुरक्षा सुनिशियत करने, आवागमन को सुचारु रखने तथा धूल और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। पूर्व मुखिया रेशमा परवीन ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एकजुटता जताई। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी बुनियादी समस्याओं और अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।
📲Get App