🔥 ट्रेंडिंग મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલે ગુ... राहुल गांधी ने संसद में छात्रों पर पेल... कंगना राणा ने सीजेपी के सौरव दास को चु... राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर पुलिस कार्... कांग्रेस नेता अमित कोल पर रेव पेट्रोल... केंद्रीय रेलवे ने बताया मुंबई लोकल ट्र...
29 जुल. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ऊंटवाल ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
देश

ऊंटवाल ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 29 जुल. 2026, 01:14 PM 👁 30
ऊंटवाल ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
ऊंटवाल। ग्राम पंचायत भवन ऊंटवाल में आज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरपंच मुबीन खान ने किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव रघुवीर चौहान, राजेंद्र चौहान, हाफिज़ अख्तर अब्दुल बासित मेवाती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ
📲Get App