🔥 TRENDING महानवमी पर एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभ... ग्वालियर हादसे में 10 लोगों की मौत पर... नवरात्रि में पूजा घरामी ने कराया 9 छोट... BMRCL Launches Free E-Book Library at... ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ Free Kannada Audio Guide Launched at H...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

उत्तर प्रदेश: नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों पर 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार, 22 को लखनऊ में घेराव का ऐलान

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 19 Oct 2026, 06:49 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश ने नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। संघ ने 21 अक्टूबर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार और 22 अक्टूबर को लखनऊ स्थित महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन का घेराव करने की घोषणा की है।

वाराणसी राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों के समाधान हेतु चरणबद्ध आंदोलन जारी है। संघ ने 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक काली फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन मांगों पर अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई न होने के कारण आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब तक शासन द्वारा नर्सिंग अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाने का इंतजार जारी है, जिससे संवर्ग में असंतोष व्याप्त है।

आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर 2026 से प्रतिदिन दो घंटे, यानी प्रातःकालीन 8 बजे से 10 बजे तक का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके पश्चात 22 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित महानिदेशालय (स्वास्थ्य भवन) का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के नर्सिंग अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में सहभागिता करेंगे।

संघ ने समस्त नर्सिंग अधिकारियों से अपील की है कि वे आपसी एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को सफल बनाएं। संघ का उद्देश्य नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों का समाधान कराना तथा नर्सिंग अधिकारियों को उनका न्यायोचित अधिकार और सम्मान दिलाना है। संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान मरीजों के हितों एवं अस्पतालों की आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन एवं अति आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने का प्रयास किया जाएगा।

राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश की उम्मीद है कि शासन एवं संबंधित अधिकारी नर्सिंग संवर्ग की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे, जिससे आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में सार्थक पहल हो सके।
📲Get App