सरकारी योजना
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
निवेश बढ़ने से उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। प्रदेश में 3,195 करोड़ रुपये के निवेश से नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। इन औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार का फोकस प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर है। नई मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की स्थापना से औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।