🔥 ट्रेंडिंग સુરત: 1800 થી વધુ સ્પેશિયલ ટ્રેનો દિવા... उत्पादक बी.के. मोदी ने घोषित किया 'शंक... जेलर 2 ने भारत में कोलिवुड का सबसे बड़... नई हेवन गाँव के पास NH-202 पर सशस्त्र... गांव वालों का कहना है कि अधिकारी फर्जी... भारत-यूएस व्यापार समझौता निकट है, जइशं...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के जिलाधिकारी बदले

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 नव. 2026, 04:28 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों को मिले नए जिलाधिकारी, नगर आयुक्तों और विकास प्राधिकरणों में भी हुआ बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस प्रशासनिक बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को नया दायित्व सौंपा गया है, जबकि प्रथ्मेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी क्रम में विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभिषेक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से वंदना त्रिपाठी को हटाकर सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को ग्रेटर नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव योगेंद्र सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग नियुक्त किया गया है। फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पद पर पूनम निगम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की नौकरशाही में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर शासन स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाया गया है।
📲Get App