🔥 ट्रेंडिंग અમરેલીના ધારી રોડ પર લિફ્ટ રિપેરિંગ દર... मेघालय की मातृ‑शिशु स्वास्थ्य मॉडल को... मोहाली का 27.37 किमी ग्रीनफील्ड हाईवे... डेराबस्सी में जीप की टक्कर से रेलवे फा... मोहाली: फ्लैट न देने पर बिल्डर को 16.3... मोहाली कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धम...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डीएम बदले

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 22 सित. 2026, 12:40 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है। अनुनय झा को हरदोई से मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को विशेष सचिव राज्य कर से हरदोई, और एम. अरून्मोली को उपाध्यक्ष ADA आगरा से एटा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर, महेन्द्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर, अनुज मलिक को CEO गीडा गोरखपुर से संतकबीरनगर, आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को पीलीभीत से बलिया का डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही शशांक चौधरी को अपर CEO इन्वेस्ट यूपी से अमेठी, दिव्यांशु पटेल को नगर आयुक्त मुरादाबाद से बागपत, प्रभास कुमार को विशेष सचिव नमामि गंगे से महोबा, उमेश प्रताप सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण से बिजनौर और सत्य प्रकाश पटेल को नगर विकास से हाथरस का डीएम नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार को सिंचाई विभाग से हमीरपुर का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक बदलावों की श्रृंखला में हिमांशु कौशिक को MD इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से नगर आयुक्त मुरादाबाद, विजय कुमार सिंह को देवरिया से CDO मिर्जापुर, संतोष बहादुर सिंह को ADM सहारनपुर से CDO मैनपुरी और विशाल कुमार को CDO मिर्जापुर से CEO गीडा गोरखपुर बनाया गया है। विजय कुमार को नियुक्ति विभाग से उपाध्यक्ष ADA आगरा और शैलेन्द्र भाटिया को यमुना एक्सप्रेसवे से अपर CEO यूपीडा नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, गज़ल भारद्वाज को DM महोबा से अपर CEO इन्वेस्ट यूपी, नितिन मदान को ADM रामपुर से अपर CEO यमुना एक्सप्रेसवे और जसजीत कौर को DM बिजनौर से MD इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन बनाया गया है। जितेन्द्र प्रताप सिंह को DM कानपुर नगर से निदेशक मंडी परिषद, नेहा बंधु को CDO मैनपुरी से अपर आयुक्त मनरेगा मिशन और अमनदीप डुली को अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट माप नियुक्त किया गया है।

तबादलों की सूची में अस्मिता लाल को DM बागपत से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण, अभिषेक गोयल को DM हमीरपुर से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, मंगला प्रसाद सिंह को DM बलिया से प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ, निधि श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर, अरविंद सिंह को DM एटा से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद, राजेन्द्र पैंसिया को DM मुरादाबाद से विशेष सचिव कारागार प्रशासन और अतुल वत्स को DM हाथरस से विशेष सचिव राजस्व नियुक्त किया गया है। वहीं, चन्द्र शेखर को सिंचाई विभाग के साथ परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
📲Get App