🔥 TRENDING Congress MLA Raj Gopal Reddy Accuses R... US Teen Charged With Terrorism After F... Amruta Fadnavis Stuns in Traditional A... मेहंदवास में गरम पंचायत, स्थानीय मुद्द... Two Relatives of Tripura BJP MLA Arres... Police foil firing incident at NH-39 s...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उत्तर भारतीय महासंघ का दीपावली एवं छठ मिलन समारोह एकजुटता की ताकत बना उत्तर भारतीय महासंघ, जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज जन बने सहारा

✍️ Reporter: Aditya Dubey 🗓 19 Nov 2026, 06:14 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली एवं छठ मिलन समारोह में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, सर्वसमाज की सेवा को बनाया संगठन का संकल्प

पीथमपुर। सामाजिक एकता केवल आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरत के समय किसी के आंसू पोंछने और संकट में परिवार का सहारा बनने का माध्यम बने। इसी सोच और सेवा संकल्प के साथ उत्तर भारतीय महासंघ लगातार सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सोमवार 16 नवंबर को कम्युनिटी हॉल यूनिवर्सल में आयोजित दीपावली एवं छठ मिलन समारोह में संगठन की इसी एकजुटता और सहयोग की भावना की झलक देखने को मिली।
रात 8 बजे आयोजित समारोह में पीथमपुर सहित इंडोरामा, काली बिल्लोद, सागौर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने सामूहिक सल्पाहार के साथ मिठाई के डिब्बों का वितरण किया गया। समारोह में समाज की एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
मुसीबत में किसी को अकेला नहीं छोड़ना, यही महासंघ की पहचान
महासंघ की सबसे महत्वपूर्ण पहल जरूरतमंदों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग जुटाना है। किसी व्यक्ति के उपचार में आर्थिक परेशानी आने पर उसकी स्थिति समूह में साझा की जाती है और बारकोड उपलब्ध कराया जाता है। इसके माध्यम से समाजजन अपनी इच्छानुसार 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक सीधे आर्थिक सहयोग करते हैं। इस पूरी व्यवस्था में किसी पर कोई बाध्यता या दबाव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार मदद करता है। सामूहिक सहयोग की इस पहल से कई जरूरतमंदों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मिल चुकी है।
महासंघ का सेवा संकल्प केवल उत्तर भारतीय समाज तक सीमित नहीं है। क्षेत्र में किसी भी समाज का व्यक्ति संकट में हो, उसके सहयोग के लिए संगठन सामूहिक प्रयास करता है। आकस्मिक निधन जैसी परिस्थितियों में भी समाजजन एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आते हैं।
समारोह में यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया कि समाज की असली शक्ति उसकी एकता और सहयोग की भावना में है। जरूरतमंद के इलाज से लेकर दुख की घड़ी में परिवार का सहारा बनने तक महासंघ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप द्विवेदी, जितेश मिश्रा, रिंटू सिंह, कमलेश पटेल, राजेंद्र ओझा, रमेश चंद मिश्रा, रमेश तिवारी, संजीव कुमार, पवन दुबे, शशि पाठक, संदीप सिंह, मथुरा लाल गुप्ता, स्वामीनाथ, राकेश सिंह, शैलेंद्र पांडे, राजू सिंह, गिरीश सिंह, अजय सिंह, डॉ. सरवन चौधरी, जनार्दन यादव, लखन उपाध्याय, संजय पटेल, राहुल यादव, संदीप राणा, विद्या चौरे, आशीष डाबी, वीरू जायसवाल, नितिन चौहान, मयंक चौकसे, ओमप्रकाश पांडे, भोला यादव, जवाहर यादव, पीयूष प्रताप सिंह, युवराज सिंह, अभिनव द्विवेदी, सार्थक सेन, शिवम यादव, कृष सिंह एवं रियास सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
📲Get App