🔥 TRENDING New Movies & Shows Streaming on Netfli... Amal Neerad's 'Bachelor Party D'eux' E... Bollywood's 'Bachelor Party D’eux' Tra... ENE Repeat Trailer Released: Fans Exci... Local Authorities Crack Down on Plasti... Goa Home: Every Corner Echoes Divinity
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उत्तर बिहार में भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं के कार्यों की समीक्षा, राजस्व विभाग ने तेज़ी से निष्पादन के निर्देश दिए

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 01 Nov 2026, 08:00 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में उत्तर बिहार के सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश जारी किए।

राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में उत्तर बिहार के सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं (डीसीएलआर) के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग की सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने की।

बैठक में लंबित राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन, राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली पर सुनवाई की स्थिति, दाखिल–खारिज अपील समेत दो साल से अधिक पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन करने समेत अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री अमित कुमार पांडेय, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, उप निदेशक श्रीमती मोना झा, उप सचिव श्री अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, प्रशाखा पदाधिकारी श्री राजीव शंकर, श्री दीन दयाल राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह समीक्षा उत्तर बिहार के भूमि सुधार कार्यों की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई, जिससे भूमि विवादों का निवारण और राजस्व मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित हो सके।
📲Get App