🔥 TRENDING Tabu’s Top 5 Films and Web Series to W... Times of India Releases Teaser for Fil... Cabinet Extends Agniveer Service by Tw... Tabu’s Birthday Spotlight: Top Films a... Ethanungda Official Trailer Released b... Two Lucknow sisters die in Kedartal av...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

उरई विधानसभा में मतदाता सूची विशेष अभियान 24 अक्टूबर को, सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Oct 2026, 01:39 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील, शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ

उरई, जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से नए एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची में पहले से दर्ज नामों की जांच करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी रहेगी। उरई विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरी शंकर वर्मा ने मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। साथ ही मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें।
अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। ऐसे में पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
📲Get App