🔥 ट्रेंडिंग छत्तीसगढ़ ने 2026 के CG-ACE योजना के त... दंतवाड़ा में एनएमडीसी खनन ढेर फिसला, ब... रायपुर की आकाशवाणी ने 21 नवम्बर 2026 क... एमसीएस स्कैम में नामित केरल के पूर्व म... कर्नाटक में आशा कार्यकर्ताओं का विरोध... સિકંદર ભટ્ટીની પુત્રી તાહિરા ભટ્ટી નો...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

उरई विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 नव. 2026, 07:46 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर दिया गया जोर, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा।

उरई, जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज श्री हरि होटल, उरई में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ताओं का समर्पित प्रयास ही संगठन की वास्तविक ताकत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशीष कोल, जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित, विधानसभा प्रभारी अशोक गिरी, विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।
📲Get App