🔥 TRENDING मुजफ्फरपुर जिले के गोबरशाही से बड़ी खब... हैदरगढ़ में लोहे की रॉड से युवक पर हमल... Suraj Venjaramoodu Unveils 'Khushpu' F... Tamil Nadu Shuts Prison-Run Fuel Stati... भारतरत्न डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर महापरिन... MP Minister Alleges Congress Involved...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

उरई में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 1510 युवाओं ने लिया हिस्सा; 962 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 06:30 AM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोजगार मेले में युवाओं का दिखा उत्साह, 1510 अभ्यर्थियों की भागीदारी से 962 को मिला प्राथमिक चयन का अवसर

उरई, (जालौन)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, उरई द्वारा दयानंद वैदिक कॉलेज के मुख्य परिसर में वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जनपद के 1510 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा 962 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले युवाओं की प्रतिभा, योग्यता और कौशल को पहचान दिलाने के साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित संस्थानों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। जिलाधिकारी ने युवाओं को परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में तकनीकी दक्षता और कौशल विकास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं।
रोजगार मेले में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और बड़ी संख्या में हुए प्राथमिक चयन को जनपद में रोजगार एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जनपद के विकास को नई गति देना रहा।
📲Get App