🔥 ट्रेंडिंग झारखंड ने डहलभुंगर हवाई अड्डा परियोजना... नया खनन कानून झारखंड की आय घटाएगा, सार... विराट कोहली ने गुवाहाटी के ODI मैच में... गोल्डमैन सैक्स के $100 अरब फंड के आवंट... भारत ने इज़राइल‑फ़िलिस्तीन दो‑राज्य सम... વીરપુર ખાતે શ્રીમદ્ ભાગવત સપ્તાહ જ્ઞાન...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में तिरंगे के रंग में रंगा देशभक्ति का माहौल, चौराहों से बाजार तक दिखा उत्साह
देश

उरई में तिरंगे के रंग में रंगा देशभक्ति का माहौल, चौराहों से बाजार तक दिखा उत्साह

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 अग. 2026, 06:10 PM 👁 54
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

15 अगस्त को लेकर उरई में दिखा देशभक्ति का रंग, चौराहों से बाजार तक तिरंगे की धूम

उरई, जालौन। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उरई शहर में देशभक्ति का रंग नजर आने लगा है। 15 अगस्त को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न स्थानों पर तिरंगे लगाए गए हैं, जिससे पूरा शहर तिरंगे के रंग में सजा दिखाई दे रहा है। वहीं बाजारों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों पर तिरंगे की बिक्री हो रही है और लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा वाहनों को तिरंगे से सजाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर में जगह-जगह तिरंगे लहराते देख लोगों में देशभक्ति की भावना और उत्साह साफ नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।
📲Get App