🔥 ट्रेंडिंग मुंबई–गोवा महामार्गावरील खारपाडा टोल ब... सासाराम मंडल कारा में बंदकैदी कि हुई म... केरल के वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में नई... दिल्ली में गोली लगी युवक की मौत, आत्मह... गुरुग्राम हिट‑एंड‑रन: भाई ने ड्राइवर क... इंदौर में फूड सेफ़्टी निरीक्षण में डोम...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

उरई में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 15 सित. 2026, 10:08 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक

उरई। प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शासन की प्राथमिकताओं तथा आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को अधिकतम जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने अभियान के माध्यम से 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ा जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अभियान को सफल बनाने में जुटें। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App