🔥 ट्रेंडिंग चंपालाल मीणा ने अमलोदा गांव में संभाला... एनटीपीसी हाउस में गणेश चतुर्थी पर जन्मे बछड़े हाथी को छत... छत्तीसगढ़ HC ने हाईवे पर मोटरसाइकिल स्... छत्तीसगढ़ ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 1... बस्तर में आठ पूर्व नक्सलियों ने कक्षा...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

उरई में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 10:34 PM 👁 15
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

उरई, जालौन। सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने नगर के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी और ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।
पुलिस प्रशासन का संदेश: नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार भ्रमण और निगरानी कर रही है।
📲Get App