Local
उरई में करवा चौथ की रौनक, सजने लगीं मिठाइयों की दुकानें
Watch on:
📘 Facebook
बाजारों में त्योहार की तैयारियां तेज, ग्राहकों की सुविधा के लिए दुकानदार लगवा रहे टेंट
उरई, जालौन। 29 अक्टूबर। करवा चौथ के पावन पर्व को लेकर उरई शहर में त्योहार की रौनक दिखाई दे रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की खरीददारी चल रही हैं। मिठाइयों की दुकानें सजने लगी हैं और दुकानदार ग्राहकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखती हैं। पर्व को देखते हुए उरई की मिठाइयों की दुकानों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानदार अपनी दुकानों को आकर्षक रूप देने के साथ ही ग्राहकों की सुविधा का भी ध्यान रख रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ती संभावित भीड़ को देखते हुए कई दुकानदार दुकानों के बाहर टेंट लगवा रहे हैं, ताकि खरीदारी के दौरान लोगों को सुविधा मिल सके। त्योहार को लेकर व्यापारियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। आज करवा चौथ पर साथ ही बाजारों में चहल-पहल अधिक बढ़ने की उम्मीद है। मिठाइयों और त्योहार से जुड़ी खरीदारी के चलते शहर के बाजारों में रौनक और बढ़ रही हैं।