🔥 TRENDING भिटौरा चौकी क्षेत्र में वन माफिया सक्र... 19-Year-Old Nursing Student Brutally B... AI‑Driven Cyberattacks Threaten Indian... Telugu Series 'Baa Baa Black Sheep' De... Maxton Hall Season 3 to Stream on Prim... ಸೋಮನಮರಡಿ ಮರು ಸೇರ್ಪಡೆಗೆ ಜನಾಭಿಪ್ರಾಯ ಸಭೆ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, राठ रोड पर निकली विसर्जन यात्रा
Religion

उरई में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, राठ रोड पर निकली विसर्जन यात्रा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Sep 2026, 01:26 PM 👁 81
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

उरई, जालौन। गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर आज उरई में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। राठ रोड के पास स्थापित गणेश प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे और संगीत के साथ विसर्जन यात्रा के रूप में ले जाया जा रहा है। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोग संगीत की धुन पर उत्साह के साथ झूमते नजर आए और एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा को विदाई दी। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। राठ रोड क्षेत्र में विसर्जन यात्रा के चलते बाजार में भीड़ बढ़ गई। सड़कों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से माहौल भक्तिमय नजर आया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर लोगों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
📲Get App