🔥 TRENDING 4 CISF Personnel Killed in Shooting In... Massive Fire Engulfs 200-Year-Old Kode... CBI Arrests Nirav Modi Aide Sandeep Mi... Butcher Accused of Killing Andhra Woma... Three Arrested in Minor Kidnapping-Mur... Singer Jubin Nautiyal Welcomes First C...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

उरई में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगे के रंग में रंगा शहर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Aug 2026, 07:17 AM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिरंगे के साथ कदम से कदम मिला चला उरई, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा शहर

उरई। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत पुलिस लाइन उरई से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा अंबेडकर चौराहे पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। तिरंगे की आन और देश की शान के साथ उरई ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश।
📲Get App