🔥 TRENDING Muzaffarpur: Chief's Daughter-in-Law A... ભરૂચ: શિક્ષકોના આંતરિક વિવાદે સિંધોત ગ... Trolls Target 'The Paradise' as Box‑Of... Nani’s ‘The Paradise’ Surpasses ₹52 Cr... Kareena Kapoor Reveals New Workout Rou... Telangana Opens Approval Process for S...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

उरई में अनंत चतुर्दशी और जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Sep 2026, 04:20 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारियों और आमजन से किया संवाद

उरई। अनंत चतुर्दशी पर्व एवं जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस बल के साथ नगर उरई में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की गई। इस दौरान मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजनमानस, व्यापारी बंधुओं एवं दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। पुलिस ने सभी को सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
📲Get App