🔥 TRENDING Police Seize 350 Bags of Urea Near Ass... Patna High Court lifts ban on recruitm... Patna High Court revokes 75% pension c... Patna Consumer Commission orders vendo... पुरस्कारानंतरची जबाबदारी जपणारे मा. रा... Bangalore to Offer Free High‑Speed Wi‑...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई, जालौन में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Oct 2026, 07:15 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

CO/SHO/SO के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया फुट पेट्रोलिंग, आमजन से संवाद कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश)। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में CO/SHO/SO द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (Foot Patrolling) की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। साथ ही आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
📲Get App