🔥 ट्रेंडिंग कटिहार के आजमनगर थाना फील्ड में क्रिके... भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिल... ସରକାରୀ ପଲିଟେକନିକରେ ଅଧ୍ୟାପକଙ୍କ ବିଶୃଙ୍ଖଳ... तवांग में 13 साल बाद उत्तरपूर्व पर्यटन... ब्रेकिंग न्यूज़ | अमेठी के बोझी चौराहे... अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ने जलविद्युत न...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
UPITS 4.0 के शुभारंभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
राजनीति

UPITS 4.0 के शुभारंभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 25 सित. 2026, 02:36 PM 👁 64
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को वैश्विक मंच प्रदान कर रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS 4.0) के शुभारंभ अवसर पर आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। UPITS 4.0 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों, उद्यमियों, कारीगरों और व्यापारिक संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेड शो में प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उत्पाद और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास को प्रदर्शित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही।
📲Get App