🔥 TRENDING Tiger Shroff Shot At in Mumbai: Underw... AICWA Raises Concerns Over Mumbai Poli... Army Major's Wife Linked to AI Bots an... Former Andhra Pradesh CM Jagan Says 20... Isolated Heavy Rain Forecast for Andhr... The Dravidian introduces soulful South...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
UP-Japan Investment Meet 2026 में निवेश और विकास को लेकर हुआ MoUs का आदान-प्रदान
International

UP-Japan Investment Meet 2026 में निवेश और विकास को लेकर हुआ MoUs का आदान-प्रदान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Aug 2026, 09:00 PM 👁 67
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जापान में रोजगार पाने वाले यूपी के युवाओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रमाण-पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश एवं सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से लखनऊ में ‘UP-Japan Investment Meet 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रीफेक्चर के माननीय गवर्नर कोटारो नागासाकी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास और निवेश को गति देने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच सांस्कृतिक विरासत, तकनीक, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। यह साझेदारी प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के साथ ही राज्य के आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। विरासत से विकास तक, उत्तर प्रदेश और जापान की यह साझेदारी नए अवसरों और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
📲Get App