🔥 ट्रेंडिंग ईस्टर्न रेलवे ने छठ पूजा के लिए नवंबर... उदयपुर के अध्ययन से पता चला सूर्य के च... ਡੇਅਰੀ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਕਿੱਤੇ ਵਜੋਂ ਅਪਣਾਉਣ ਦੀ ਲੋ... ચીખલીમાં પેટ્રોલ બ્લાસ્ટથી આગ, પિતા-પુ... योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तराखंडवासियो... Sports 🏏
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, मजदूर की मौत, दो साथी घायल

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 12 नव. 2026, 09:37 AM 👁 15
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, मजदूर की मौत, दो साथी घायल

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शिवराजखेड़ा और रामपुर के बीच की है।
जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय नीरज यादव अपने साथियों अंकित और बच्चू लाल के साथ ट्रैक्टर से रामपुर से संदाना जा रहे थे। रास्ते में एक ओर कंटीले तारों की बाड़ और दूसरी ओर गहरी खंती होने के कारण ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
हादसे में नीरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित और बच्चू लाल घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चू लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायबरेली के बछरावां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक नीरज यादव पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मीना देवी और दो बेटे हैं। नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई
📲Get App