🔥 TRENDING காரைக்குடி பர்மா காலனி பகுதியில் தீ வி... अवकाळी पावसाने भोर तालुक्यातील झेंडू फ... દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલાના મુખ્ય બ... MLC candidate visited to the Warangal... Manipur Committee Issues 24-Hour Ultim... Meghalaya CM Conrad Sangma urges immed...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव में ट्रैक्टर टक्कर से राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रवीण मिश्रा की मौत

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 03 Nov 2026, 04:41 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव के आज़ाद नगर बाजार के पास ट्रैक्टर से टकराव में ड्यूटी पर जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रवीण मिश्रा (32) की मृत्यु हो गई, परिवार में शोक की लहर है।

#उन्नाव में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से कॉलेज के बाबू की मौत, परिवार में मचा कोहराम..

उन्नाव में मंगलवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार प्रवीण मिश्रा (32) की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा आजाद नगर बाजार के पास हुआ। प्रवीण अचलगंज के हड़हा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात थे।

बताया गया कि शुक्लागंज के गायत्री नगर निवासी प्रवीण बाइक से ड्यूटी जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी पाटन क्षेत्र में हैं लेखपाल

प्रवीण की पत्नी प्रिया पाटन क्षेत्र के बिहार तकिया में लेखपाल हैं और फिलहाल मातृत्व अवकाश पर चल रही थीं। पति की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

पुलिस हादसे में शामिल ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App