🔥 TRENDING श्रीगंगानगर के रावला तहसील में 12knd प... Congress Launches Samvidhan Raksha Mar... योगापट्टी में पल्स पोलियो अभियान का सम... Fire in Pawani, Uttarakhand leaves 45... Uttarakhand women farmers restore enda... BJP Unveils Uttarakhand Government Rep...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मेंहदी समारोह में सांप पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक की मौत

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 26 Nov 2026, 09:20 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मेंहदी समारोह में सांप पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक की मौत

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं..

शादी समारोह में सांप को पकड़कर दूर फेंकने की कोशिश करना 32 वर्षीय अर्जुन को भारी पड़ गया। सांप ने युवक को डस लिया। इलाज के बाद घर लौटे अर्जुन की सुबह मौत हो गई।

अजगैन, उन्नाव

बुधवार रात करीब 11 बजे देवराज द्विवेदी के घर मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार और रिश्तेदार डांस कर रहे थे, तभी अचानक वहां सांप निकल आया।

अर्जुन ने सांप को पकड़कर दूर फेंकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।

परिजन उसे सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद अर्जुन घर लौट आया और रात में सो गया।

लेकिन सुबह परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अर्जुन की मौत हो गई।

अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां रामदेई और दो भाई करन व कृष्णा हैं।
सावधान रहें! सांप को पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें। सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
📲Get App