🔥 ट्रेंडिंग विधायक रोशनलाल चौधरी ने केरेडारी के दु... दिवाळीपूर्वी एसटी कर्मचाऱ्यांचा राज्यव... કોડીનારના વલાદર ગામે ઘર બહાર સુતેલા યુ... होर्मुजच्या सामुद्रधुनीत मोठे व्यापारी... खानापूर जिल्हा परिषद शाळेत शौचालयाअभाव... બગસરા નજીક કપાસના ખેતરમાં છુપાયેલા સિં...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उन्नाव में मां पूर्वी देवी के दरबार पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह; बोले चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं, पुरखों की मिट्टी खींच लाई’

उन्नाव में मां पूर्वी देवी के दरबार पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह; बोले चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं, पुरखों की मिट्टी खींच लाई’

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 15 अक्टू. 2026, 09:34 PM 👁 8
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चुनावी अटकलों पर बृजभूषण शरण सिंह का पूर्णविराम; उन्नाव दौरे को बताया पूरी तरह गैर-राजनीतिक, विपक्ष को दी जनता के बीच जाने की सलाह

उन्नाव में मां पूर्वी देवी के दरबार पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह बोले राजनीति नहीं, पूर्वजों की मिट्टी खींच लाई

चुनाव लड़ने की अटकलों पर बोले कोई सवाल ही नहीं उठता, पुरखों की जड़ों से जुड़ने आया हूं

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को उन्नाव पहुंचे। पुरवा विधानसभा क्षेत्र के असोहा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजक सतीश त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। बृजभूषण शरण सिंह के साथ गोल्डी सिंह भी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और मीडिया से बातचीत की तथा अपने दौरे को गैर-राजनीतिक बताया।
1857 के संघर्ष से जुड़ा पूर्वजों का इतिहास बताया
मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह किसी राजनीतिक उद्देश्य से उन्नाव नहीं आए हैं, बल्कि अपने पूर्वजों की जड़ों और इतिहास को जानने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह किसी राजा-महाराजा के बेटे नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण उनके पूर्वज पुरवा तहसील के रंजीत पूर्वा गांव से गोंडा चले गए थे। उनके मुताबिक गोंडा स्थित उनके आवास के ठाकुरद्वारे के जीर्णोद्धार के दौरान भी पूर्वजों के इतिहास से जुड़े प्रमाण मिले हैं।
उन्होंने कहा कि पीढ़ियां गुजर जाने के बाद भी अपनी मूल मिट्टी से जुड़ाव बना रहता है। वह उन्नाव के लोगों के साथ आत्मीय और पारिवारिक संबंध कायम करना चाहते हैं।
चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज
उन्नाव से आगामी चुनाव लड़ने की अटकलों पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इसका कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके दौरे का उद्देश्य मां पूर्वी देवी के दर्शन करना और पूर्वजों की स्मृतियों को संजोना है।
राष्ट्रकथा में आने का दिया निमंत्रण
बृजभूषण शरण सिंह ने स्थानीय लोगों को अपनी आगामी राष्ट्रकथा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति का स्वागत है। उनके अनुसार, कार्यक्रम में 10 हजार या 20 हजार लोग आएं सभी के ठहरने और भोजन की व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी।
राष्ट्रीय मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उन्होंने इसे गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होती हैं और विपक्ष को इस्तीफे की मांग करने के बजाय जनता के बीच जाकर चुनाव जीतने तथा कानून बदलने पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों पर उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी कारोबारी अपनी शर्तों पर भारत में काम करना चाहते हैं और यह आंदोलन विदेशी ताकतों के इशारे पर रचा गया षड्यंत्र है। वहीं, प्रदेश में स्कूल बंद होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अब न सांसद हैं और न विधायक इसलिए सरकार की रोजमर्रा की नीतियों की सीधी जानकारी उनके पास नहीं रहती।
बृजभूषण शरण सिंह का यह दौरा जहां पूर्वजों की मिट्टी से जुड़ाव और धार्मिक आस्था के संदर्भ में चर्चा में रहा वहीं चुनाव लड़ने की अटकलों पर उनके बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
📲Get App