🔥 TRENDING Piyush Goyal says Indian innovation an... Tripura Minister Sushanta Chowdhury Sa... PM Modi hails GTA VI, says “India is p... Himachal Congress Split on Districts:... Dr Balbir Thakur Elected President of... 72 Dental Doctor Vacancies Remain Unfi...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उन्नाव में खेत किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 19 Nov 2026, 01:58 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में खेत किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

उन्नाव में खेत के पास मिला 25 वर्षीय युवक का शव, गले पर चोट के निशान से मचा हड़कंप..

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के महबूबखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर खेत के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान करन (25) पुत्र अंबरलाल के रूप में हुई है। युवक के गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, करन बुधवार शाम धान पीटने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची औरास पुलिस ने जांच-पड़ताल की और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह।

सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App