🔥 ट्रेंडिंग मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बाल विवाह और... अखिल भारतीय गोंड महासभा की पीपी कमैचा... पलासी में 90 बोरी यूरिया जब्त, चालक मो... खुखुंदू थाना के बीबी राजभर ने देवरिया... विजय दशमी और नवरात्रि मूर्ति विसर्जन क... भरगामा प्रखंड के सिरबनी वार्ड‑1 में भी...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

उन्नाव: बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, परिवार में मचा हड़कंप

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 18 अक्टू. 2026, 07:04 PM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात एक बंद घर में घुसकर सिलाई मशीन, बैटरी और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान चुरा लिया।

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के शिव नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात, जब घर की मालकिन बारिश के कारण रहने की परेशानी को लेकर अपनी मां के घर चली गई थीं, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की। सुबह घर लौटी महिला को जब चोरी की जानकारी मिली, तो वह हैरान रह गईं।

पीड़िता काजल के अनुसार, चोरों ने घर से एक सिलाई मशीन, बैटरी, मंगलसूत्र, चांदी की दो पायल, बिछिया, बच्चे की माला और खंडवा समेत अन्य सामान चुरा लिया। काजल ने बताया कि चोरी से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनके पति सचिन दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ऐसे में यह घटना उनके लिए आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से कठिन है।

रविवार सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही काजल ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल (PRV) मौके पर पहुंची। बाद में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने औद्योगिक चौकी प्रभारी को घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया।

फिलहाल, पीड़िता ने पुलिस से चोरी का त्वरित खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App