🔥 TRENDING Lieutenant governor chairs j&k Higher... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अवैध... विधायक देविया राणे ने मोर्ले के सातेरी... 50 years oid carpenter dies after fall... સાબરકાંઠાના અંતરિયાળ વિસ્તારો માટે ધન્... हजारीबाग के केरेडारी पंचायत में 'खेत ब...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उन्नाव: आजाद नगर में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Shiv Kant 🗓 04 Nov 2026, 03:17 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अचलगंज जीजीआईसी में बाबू के पद पर तैनात था।

उन्नाव में तेज रफ्तार वाहनों के कारण एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में गंगाराम होटल के पास एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अचलगंज जीजीआईसी में बाबू के पद पर तैनात था। हादसे की खबर मिलते ही गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App