🔥 ट्रेंडिंग *पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा... ભુજમાં સમાજ કલ્યાણ નિરીક્ષકો લાંચ લેતા... नवापूर तालुक्यातील नागझरी गावात पावसाअ... सुमेरपुर: बाबागाँव में श्री महालक्ष्मी... अमित शाह ने ‘भारतीय न्याय संहिता’ आधार... कोर्ट ने 2008 के पिताकांड में बेटे को...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपी अरमान को यू पी पुलिस ने मांगा रिमांड

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 03 अक्टू. 2026, 06:25 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 5लाख के इनामी आरोपी को यू पी पुलिस ने मांगा रिमांड पर परिजनों ने एनकाउंटर का अंदेशा जताया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल में बंद, यूपी पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड; परिवार ने जताया एनकाउंटर का डर





गया। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इनामी शूटर मोहम्मद अरमान के गया सेंट्रल जेल में बंद होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रयागराज पुलिस की टीम ने 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंचकर अरमान की पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी की और अगले दिन गया कोर्ट में उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज ले जाने के लिए आवेदन दिया।

अरमान पर आरोप है कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की हत्या के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद था। यूपी पुलिस की ओर से उसे पांच लाख रुपये का इनामी आरोपी बताया गया है। फरवरी 2026 में भी प्रयागराज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ अदालत के आदेश के बावजूद पेश नहीं होने को लेकर अलग मुकदमा दर्ज किया था।

इधर, अरमान के अधिवक्ता ललित कुमार गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उनका दावा है कि अरमान को यूपी ले जाने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है। परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

वहीं, परिजनों ने अरमान को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। अब प्रयागराज पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पर सभी की नजर ह


बाइट अरमान का मां

बाइट अरमान के पिता
📲Get App