🔥 TRENDING Delhi HC Rejects Petition to Postpone... अररिया में रात 10 बजे से 4 बजे तक सुपर... Bengaluru Man Arrested After Threateni... Bollywood Hungama Releases 5 New Wallp... Ayushmann Khurrana Receives Threat Cal... PTC Punjabi Reveals 10 Bollywood‑Inspi...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उमैराबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक

उमैराबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 15 Sep 2026, 09:38 PM 👁 71
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। उमैराबाद स्थित हिमालयन रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अरवल साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचने के जरूरी उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में बताते हुए सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि अनजान नंबरों से आने वाले फोन, संदेश और संदिग्ध लिंक पर बिना जांच के भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम संबंधी जानकारी या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर सूचना मिलने से साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है। अधिकारियों ने छात्रों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति सचेत करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस पदाधिकारियों ने जवाब दिया।
📲Get App