🔥 TRENDING નેપાળમાં પૂરનો કહેર: 1200થી વધુ મોત, 4... પેરિસમાં હિન્દુ ધર્મનો ઐતિહાસિક પળ: મહ... एम्स पटना द्वार 41,वें राष्ट्रीय नेत्र... SBIની UPI સેવા 4 સપ્ટેમ્બર 2026 રાત્રે... India's Defence Minister Unveils 10-Ye... Vice President urges AIIMS graduates t...
03 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Trafiq
Local

Trafiq

✍️ Reporter: Vijay 🗓 02 Sep 2026, 03:10 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाहन चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ | राजधानी लखनऊ 🚨🚨
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के सख्त निर्देशों पर पॉलिटेक्निक चौराहे पर चला गहन चेकिंग अभियान
राजधानी लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के सख्त आदेशों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पॉलिटेक्निक चौराहे पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आर्टिका वाहन को सीज़ किया गया। यह कार्रवाई सेकंड टीआई उमाकांत ओझा के नेतृत्व में की गई, जिसमें सौरभ सिंह सहित अन्य यातायात कर्मी मौजूद रहे।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी द्वारा लगातार दिए जा रहे कड़े निर्देशों के क्रम में नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक चौराहे पर चलाए गए इस अभियान में यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की।
यातायात विभाग का कहना है कि डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि राजधानी की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
पत्रकार: Vijay 👉✍🏻need 24 news
📲Get App