🔥 TRENDING Assam CM Himanta Biswa Sarma Opens New... Assam CM Himanta Biswa Sarma Sends Blu... લુણાવાડા તાલુકા શાળા વહીવટી કર્મચારી સ... Connaught Place Protest Splits: One Fa... Police Detain Neha Bora at Mandi House... Bihar Board Sets Date for Secondary Te...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Today news
Crime

Today news

✍️ Reporter: Ravi Kumar 🗓 16 Oct 2026, 05:28 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटघर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, महिलाओं को झांसे में लेकर जेवर ठगने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

मुरादाबाद जनपद की थाना कटघर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह महिलाओं और बुजुर्गों को बातों में विश्वास में लेकर जेवरात चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को आदर्श नगर पंजाबी कॉलोनी निवासी सुमन छाबड़ा ने थाना कटघर में मुकदमा दर्ज कराया था कि कुछ अज्ञात लोग उनके सोने के दो कंगन, सोने की अंगूठी और चांदी की पाजेब उतरवाकर ले गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी कटघर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 05:51 बजे गुलाबबाड़ी चुंगी के पास स्थित नगर निगम की दुकानों के सामने से चार आरोपियों शाकीर, शाहरुख, हसन और सुलेमान उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, दो पीली धातु की अंगूठियां और 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

#Moradabadnews #moradabadpolice #UPNews #UPPolice #trandingpost
📲Get App