🔥 TRENDING NIOS to Relaunch Education Drive for 2... ESIC Announces New Rule: No Separate C... Street dog shadows funeral of retired... West Bengal leader Suvendu Adhikari to... SCO Forum Adopts Indraprastha Communiq... Study Finds 13% Inclusion Errors in PM...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, आयोजक परिवारों को दी शुभकामनाएँ।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:35 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धार्मिक आस्था से लेकर वैवाहिक आयोजनों तक पहुंचे विधायक विनोद चतुर्वेदी, आयोजक परिवारों का जताया आभार

उरई/जालौन। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर आयोजक परिवारों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भूरेश्वर खाटू श्याम सेवा समिति, कालपी द्वारा आयोजित संकीर्तन एवं भव्य खाटू श्याम झांकी कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके साथ ही विधायक विनोद चतुर्वेदी ने रामऔतार पाठक (पिथऊपुरा) के राधा गोविन्द गार्डन, सिरसा कलार, रामकुमार सिंह सेंगर (मडोरी) के ए वन स्वर्णा, जालौन, अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं अनूप श्रीवास्तव के श्री महालक्ष्मी रिसोर्ट एवं उत्सव गृह, उरई तथा सुरेश चंद्र दीक्षित (सरसई) के देवोलिया संस्कार गार्डन, उरई में आयोजित विवाह एवं मांगलिक समारोहों में पहुंचकर वर-वधू एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दीं।
इसके अलावा अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी के गौरी पैलेस, उरई तथा सुरेश दौंदेरिया (गढ़र वाले) के दौंदेरिया रिसोर्ट, उरई में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में भी शामिल होकर परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने सभी आयोजक परिवारों द्वारा दिए गए आत्मीय स्नेह, सम्मान एवं आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की।
📲Get App