🔥 TRENDING Murmu to Attend Haryana Day Celebratio... राजगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी देने वा... Haryana Farmers Celebrate as Premium B... Three Killed, Eight Critical as Bus Co... Thousands Gather at Darbar Sahib to Ce... Canada Detains Gangster Amritpal Bath...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

धर्म बहनों का ऐसा अटूट रिश्ता, एक के जाने का सदमा दूसरी भी

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 26 Oct 2026, 07:44 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इसके बाद दोनों धर्म बहनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। 💔🙏

धर्म बहनों का ऐसा अटूट रिश्ता, एक के जाने का सदमा दूसरी भी सह नहीं सकीं… अंत में एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार!
सीकर, राजस्थान
राजस्थान के सीकर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। सिरोही क्षेत्र की ढाणी बंटाला और ढाणी गैनणों वाली की दो धर्म बहनों सुरजी देवी (83) और माली देवी (85) का निधन हो गया। दोनों के बीच गहरा स्नेह था।

परिजनों के अनुसार, सुरजी देवी पिछले 15 दिनों से चौमूं के अस्पताल में भर्ती थीं। शनिवार रात उनका निधन हो गया। जब उनकी धर्म बहन माली देवी को यह दुखद समाचार मिला, तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सीकर में हार्ट अटैक से उनका भी निधन हो गया।

इसके बाद दोनों धर्म बहनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। 💔🙏

यह घटना याद दिलाती है कि कुछ रिश्ते खून के नहीं, बल्कि दिल के होते हैं। उम्रभर का अपनापन और स्नेह इन दोनों धर्म बहनों के रिश्ते को एक भावुक मिसाल बना गया।

🙏 ईश्वर दोनों दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
📲Get App