🔥 TRENDING धनतेरस पर साइंस कॉलेज के सामने हुई दर्... Youth Found Dead in Jammu J&K Announces Private Universities Rul... Centre Transfers Two IAS Officers from... कांकेर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभिय... Pala Doctor Triumphs in Ironman 70.3 G...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

धनतेरस पर्व को लेकर जालौन पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने उरई के प्रमुख बाजारों में किया पैदल गश्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 10:33 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों में पैदल गश्त कर व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

उरई (जालौन)। धनतेरस पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई आनंद सिंह एवं कोतवाली पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों एवं व्यापारी बंधुओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही बाजारों में सुचारू आवागमन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार भ्रमणशील है।
📲Get App