🔥 TRENDING पर्चे पर ऐसी लिखावट कि दवा का नाम पढ़न... મહીસાગર, વિરપુરની ધોળી ડુંગરીમાં 1200... લાંબા સમયની માંગ પછી અમરેલી-સોમનાથ રૂટ... गायनी पितामहेश्वरी में केस सुलह करने क... Delhi Police Seeks Supreme Court to Wi... India's Economy Shines Amid Middle Eas...
01 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

धान कि भूसी में छिपा कर लाए जा रहे लगभग एक करोड़ कि शराब कि पकड़ी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Sep 2026, 10:44 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांका जिला प्रशासन के निर्देश पर मध निषेध थाना बांका कि टीम ने गुप्त सुचना पर वाहनजांच के क्रम में भारी मात्रा में लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी शराब को जप्त किया

बाँका से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

धान की भूसी के नीचे छिपी थी 1.28 करोड़ की शराब! 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

1.28 करोड़ की शराब!
धान की भूसी में छिपी थी खेप



बांका जिला प्रशासन के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग और उत्पाद एवं मद्यनिषेध थाना बांका की टीम को बड़ी सफलता मिली है।
जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर भलजोर चेकपोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड के हंसडीहा की ओर से आ रहे एक 16 चक्का ट्रक, जिसका नंबर RJ 09 GE 6986 है, उसे रोककर तलाशी ली गई।
पहली नजर में ट्रक में धान की भूसी के बोरे दिखाई दे रहे थे। लेकिन जब टीम ने बोरों को हटाकर गहराई से जांच शुरू की, तो भूसी के नीचे छिपाकर रखे गए विदेशी शराब के कार्टून बरामद हुए।
जांच के बाद कुल 1,214 कार्टून में करीब 10,694.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये बताई जा रही है।
खास बात यह है कि शराब की बोतलों और कार्टून पर ‘पंजाब में बेचने के लिए लिखा अंकित मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब को दूसरे राज्य से बिहार में अवैध तरीके से लाकर खपाने की तैयारी थी।
इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान 23 वर्षीय मोहन लाल के रूप में हुई है। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र के नरसाली नडी गांव का रहने वाला बताया गया है।
तलाशी के दौरान चालक के पास से एक सैमसंग 5जी स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है।
मामले में मद्यनिषेध थाना बांका में कांड संख्या 415/26 दर्ज किया गया है। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अब जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप आखिर कहां से लाई गई थी और बिहार में इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बांका में करोड़ों रुपये की शराब की इस बड़ी बरामदगी के बाद तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग ने साफ किया है कि शराब की अवैध तस्करी और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
📲Get App