🔥 ट्रेंडिंग प्रतापगढ़ के नायन पंचायत में 35 साल बा... સાબરકાંઠા: રાણી તળાવ વિકાસમાં ગુણવત્તા... ग्राम पंचायत बिलारी में 'बाल विवाह मुक... સાબરકાંઠા માં રાણી તળાવ વિકાસમાં પંચાય... एमके स्टैलिन ने सोनी गांधी की पुस्तक ल... दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, भगवान शिव व हनुमानजी की सजाई छप्पनभोग झांकी

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 16 नव. 2026, 08:31 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहर की इंदिरा कॉलोनी में शिव भक्त मंडल की ओर से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भगवान शिव व हनुमानजी की आकर्षक छप्पनभोग झांकी सजाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छप्पनभोग झांकी के दर्शन कर मनौतिया ं मांगी।

महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से फूल बंगला से सजाया गया। वहीं रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से मंदिर की सजावट देखते ही बन रही थी। फूलों की आकर्षक सजावट व जगमगाती रोशनी ने पूरे मंदिर परिसर को मनमोहक स्वरूप प्रदान किया। भगवान शिव और हनुमानजी की छप्पनभोग झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए, जिसस े पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके बाद शिव भक्त मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। प्रसादी में कढी, बाजरा, चावल, मिक्स सब्जी व पूड़ी परोसी गई। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत मे ं बैठकर प्रसादी ग्रहण की। महोत्सव
📲Get App