🔥 TRENDING Thane Police Probe Teen Murder in Azad... Toyota’s Walk Me Chair Wins Top Red Do... Liwa International Festival 2027 Set f... Tiger Shroff Safe After Shooting Incid... Tiger Shroff Attacked: 5 Bollywood Sta... FWICE Condemns Tiger Shroff Shooting,...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

धुमरी पब्लिक स्कूल में नवरात्र पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य सांस्कृतिक झांकी

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 19 Oct 2026, 03:20 AM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धुमरी पब्लिक स्कूल में नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुति दी, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय बन गया।

धुमरी पब्लिक स्कूल में माता के स्वरूपों में दिखी साक्षात झलक

धुमरी-[एटा]:-धुमरी पब्लिक स्कूल में नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,
धुमरी पब्लिक स्कूल में नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनोहारी छटा बिखेरी।

शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र गुप्ता और प्रधानाचार्य बीके बघेल ने माँ दुर्गा एवं भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा तीन की छात्रा अलका श्रीवास्तव, कक्षा पांच की जया गुप्ता, कक्षा छह की मन्नत, कक्षा सात की भूमिका व परी सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। कक्षा सात की आनंदी और कक्षा छह की अनामिका सहित अन्य छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य की जीवंत प्रस्तुति दी। राम भजन, देवी स्तुति और धार्मिक गीतों पर आधारित कार्यक्रम ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।

"प्रबंधक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह पर्व मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
"शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर
NEED 24 न्यूज़
जैथरा एटा
📲Get App