🔥 ट्रेंडिंग सोनीपत के राय गाँव में भव्य दुर्गा पूज... संत बाळूमामा मंदिर, शहा येथील शिखर कळस... ठाणे जिल्हा संपूर्ण दुष्काळ जाहीर करा... 50,000 सुरक्षा पिन से बनी 7‑फ़ुट दुर्ग... आईएएस अधिकारी का सफ़र: यूपी से असम, घर... असम के सीएम ने कहा 30 घुसपैठियों को सी...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

धौलपुर: कर्मचारी महासंघ ने लंबित मांगों के निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 अक्टू. 2026, 05:40 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों, जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान और दीपावली बोनस शामिल हैं, के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा है।

धौलपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर तत्काल सुनवाई कर उनका निस्तारण करने की अपील की है। इसी क्रम में, महासंघ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी धौलपुर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के लंबित परिलाभों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की गई है। इसमें समर्पित अवकाश के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीपीएफ, राज्य बीमा, ग्रेच्युटी एवं पीएल का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों के लंबित आर्थिक परिलाभों का शीघ्र निराकरण करने की प्रमुखता से मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राज्य कर्मचारियों को वर्तमान महंगाई के अनुसार दीपावली पर नगद बोनस दिया जाए। इस अवसर पर राकेश चंद शर्मा, पवन शर्मा, गंगाराम गुर्जर, चौलसिंह, भारत गुर्जर, राकेश प्रजापति, रामेश्वर सिंह, इंद्रजीत, प्रभुसिंह, रोहित त्यागी, विनोद किरार सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📲Get App