🔥 ट्रेंडिंग गलत परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में... हजारीबाग में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग... पाकिस्तान भारतीय सामान कैसे आयात कर रह... रंजी लीग में मोहम्मद शमी की वापसी, बंग... ലോക ചെസ് ഒളിമ്പ്യാഡ് സ്വർണ്ണം നേടിയ നി... पूर्वी तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

धोखाधड़ी करने वालों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।* *शासकीय पट्टे की भूमि को अपना बताकर प्रार्थी से किये धोखाधड़ी।* *जमीन बिक्री के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 4521000/-रू. लेकर किये ठगी।*

✍️ रिपोर्टर: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 27 अक्टू. 2026, 06:51 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धोखाधड़ी करने वालों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।* *शासकीय पट्टे की भूमि को अपना बताकर प्रार्थी से किये धोखाधड़ी।* *जमीन बिक्री के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 4521000/-रू. लेकर किये ठगी।*

*प्रेस विज्ञप्ति*
थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.

अप.क्र. 1472/2026 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि

*धोखाधड़ी करने वालों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।*
*शासकीय पट्टे की भूमि को अपना बताकर प्रार्थी से किये धोखाधड़ी।*
*जमीन बिक्री के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 4521000/-रू. लेकर किये ठगी।*
*उक्त शासकीय भूमि का राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के बाद भी किये सौदा।*
* आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया *
*नाम गिरफ्तार आरोपी -*
1. सैय्यद शमशाद अली पिता सैय्यद अली उम्र 71 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास तालापारा थाना सिविल लाईन।
2. सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे पिता स्व्. विनाद कुमार दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी कडार थाना चकरभाठा।

*विवरण -* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक सोनी निवासी विजयापुरम कालोनी सरकण्डा का दिनांक 24.10.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि शमशाद अली एवं उसकी पत्नि कमरूनिशा के नाम पर महर्षि स्कूल रोड मंगला नीता डेयरी गीतांजली पार्क के पहले ग्राम धमनी में कुल 20 एकड़ भूमि स्थित है, जिसका सोनू उर्फ चन्द्रप्रकाश दुबे के माध्यम से बातचीत करे सौदा तय हुआ एवं अलग-अलग किस्तों में कुल 4521000रू. ऑनलाईन, आरटीजीएस एवं नगद माध्यम से सैय्यद शमशाद अली एवं उसके पत्नि कमरूनिशा को दिय गया था, उक्त भूमि का सीमांकन कराकर रजिस्ट्री करने के लिए कहने पर उनके द्वारा दस्तावेज तैयार करके रजिस्ट्री कराने की बात कही गई किन्तु काफी समय बीतने पर भी उनके द्वारा रजिस्ट्री एवं सीमांकन नहीं कराने पर जमीन संबंधी दस्तावेज देने के लिए कहा गया किन्तु उनके द्वारा टाल मटोल किये जाने पर उक्त भूमि का स्वयं ऑनलाईन चेक कराया जिससे पता चला कि उक्त भूमि शासकीय पट्टे की भूमि है, जिससे शमशाद अली एवं सोनू दुबे को उक्त संबंध में बताने पर रिकार्ड दुरूस्त नहीं होने के कारण शासकीय भूमि दिखना बताये तब उक्त भूमि का पुराना रिकार्ड चेक कराने पर पता चला कि उक्त भूमि का राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित है, जिसकी जानकारी सोनू दुबे, शमशाद अली को रहने के बाद भी बेईमानी के आशय से जमीन का सौदा कर रकम लेकर धोखाधड़ी किया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिसके पालन में टीम तैयार कर आरोपियों का पता तलाश कर उनके सकुनत पर रेड कार्यवाही करते हुये हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किये जिन्हे विधिवत् आज दिनांक 26.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
📲Get App