🔥 TRENDING Bollywood Films Crossing ₹200 Crore Gl... Motocross Riders Hit West Garo Hills f... NSCN militants abduct two individuals... Golf enthusiasts draft blueprint for A... Dry Conditions Expected Across Jammu &... LG Sinha Calls Jammu & Kashmir ‘Crown...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

दिव्यांगजनों के लिए UPSRTC की निःशुल्क यात्रा सुविधा हुई और आसान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Sep 2026, 08:40 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

UPSRTC का संदेश: “दिव्यांगजनों की सुविधा — निगम की प्राथमिकता।”

लखनऊ। दिव्यांगजनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा को और अधिक सरल एवं सुगम बनाया है। अब दिव्यांगजन बस में यात्रा के दौरान अपना UDID कार्ड परिचालक को दिखाकर उस पर अंकित QR कोड को ETIM मशीन से स्कैन करा सकते हैं। QR कोड स्कैन होने के बाद परिचालक द्वारा तत्काल निःशुल्क टिकट जारी किया जाएगा। इससे दिव्यांग यात्रियों को टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। यह सुविधा UPSRTC की सामान्य बस सेवाओं में उपलब्ध कराई गई है। निगम की ओर से दिव्यांगजनों के लिए यात्रा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और सहज बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
📲Get App