🔥 TRENDING Uttar Pradesh, Uttarakhand Brace for E... FactCheck: Viral Shah Rukh Khan Video... Himachal Truck Driver Gains Viral Fame... અમદાવાદ ક્રાઈમ બ્રાન્ચે 1.5 કરોડ રૂપિય... Viral Videos Spotlight Four Women Safe... Ajay Devgn: 'Drishyam' Wouldn't Exist...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण का अवसर, 171 को मिला प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Sep 2026, 04:22 PM 👁 22
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

COPA, इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत, मैकेनिकल और सिविल ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत अब तक 171 दिव्यांगजनों को कौशल विकास प्रशिक्षण का अवसर मिल चुका है। प्रशिक्षण के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में हुनर विकसित करने के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि वे अपने कौशल के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
प्रशिक्षण में COPA, इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत, मैकेनिकल और सिविल जैसे प्रमुख ट्रेड शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
संदेश: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर।
📲Get App