🔥 TRENDING ECI Releases 2026 Data on Young Voter... Death of Nisha Bhagat Highlights Syste... JEPC to Launch Jharkhand Policy Lab Ai... Cyclone Akvan leads to cancellation of... Palakkad to Launch Trial Traffic Diver... Kottayam Library to Inaugurate Abraham...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर वाहन शादियों में बुक यात्री परेशान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 Nov 2026, 07:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर वाहन शादियों में बुक, यात्री परेशान...

खैरथल हीरालाल भूरानी
क्षेत्र में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर शादियों की धूम रहने के कारण क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर वाहनों का टोटा रहा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शादियों की अधिकता के कारण क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाले निजी वाहन पहले से ही बुक हो चुके थे, इसलिए इन रूटों पर आने-जाने वाले लोगों को कई घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही कोई वाहन आता, लोग उसमें बैठने के लिए दौड़ पड़ते। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए वाहन चालकों ने भी मनमर्जी का किराया यात्रियों से वसूल किया।
📲Get App