🔥 TRENDING President Murmu to Inaugurate Hornbill... Gokulam Kerala Seek to Extend Winning... Manipur CM launches 100th "Sundays on... 100th 'Sundays on Cycle' Rally Draws C... Manipur Police Arrest Two Suspected of... Khasi Frog Detected Across Wider North...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दाउदपुर में आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की हुई बैठक, सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

✍️ Reporter: AMIT Kumar 🗓 29 Nov 2026, 08:17 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दाउदपुर में आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की हुई बैठक, सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

दाउदपुर में आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की हुई बैठक, सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

छपरा : दाउदपुर स्थित स्मारक परिसर में रविवार को आनंद मोहन के समर्थन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सचिव मनीष कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट द्वारा आनंद मोहन की रिहाई रद्द करने एवं पुनः उन्हें जेल भेजने के आदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से विधायिका एवं कार्यपालिका में टकराव उत्पन्न होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 दिसंबर को हजारों समर्थक स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल एवं विधायक रणधीर सिंह को ज्ञापन सौपेंगे, ताकि आनंद मोहन के समर्थन में वे संसद एवं विधानसभा में मजबूती से अपना पक्ष रख सकें।

बैठक में हरिमोहन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, छोटन सिंह, अभिषेक सिंह, मुनटून सिंह, शमीम अख्तर, फुलेता महतो, मिथलेश, अजय सिंह, जटा सिंह, महेश सिंह, अनिल सिंह आदि समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
📲Get App