दौसा सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज
दौसा। महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत दौसा सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.36 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी दौसा श्री कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी श्री युधिष्ठिर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा
दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान सदर थाना पुलिस टीम ने आसूचना संकलन कर गश्त के दौरान आरोपी हीरालाल सांसी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर दौसा पर प्रकरण संख्या 414/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हीरालाल पुत्र मोतीलाल सांसी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बंजारा बस्ती, डीड़वाना, थाना लालसोट, जिला दौसा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
1. श्री युधिष्ठिर, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, पुलिस थाना सदर, जिला दौसा।
2. श्री अरविंद, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना सदर, जिला दौसा।
3. श्री हवलदार, कांस्टेबल नंबर 480, पुलिस थाना सदर, जिला दौसा।
4. श्री निरोत्तम, कांस्टेबल नंबर 657, पुलिस थाना सदर, जिला दौसा।
5. श्री मुकेश कुमार, कांस्टेबल नंबर 600, पुलिस थाना सदर, जिला दौसा।
मीडिया प्रकोष्ठ
जिला पुलिस दौसा